वेस्ट टू वंडर पार्क दिल्ली के टिकट की कीमत और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी!

Waste to wonder park delhi: वेस्ट टू वंडर पार्क दिल्ली को वेस्ट टू वंडर थीम पार्क या 7 वंडर्स पार्क भी कहा जाता है। यह दुनिया का पहला थीम पार्क है जिसमें अपशिष्ट उत्पादों से बने प्रतिष्ठित सात अजूबों की प्रतिकृतियां हैं। इन प्रतिकृतियों बनाने में कुल 50 तन कचरा लगा जिसमें औद्योगिक और अन्य अपशिष्ट उत्पाद रद्दी लोहा, फेंके गए ऑटोमोबाइल के पुर्जे, टूटे हुए धातु के वर्तन, पाइप आदि शामिल हैं। ये सात प्रतिकृतियां निम्नलिखित हैं:-

यह भी पढ़ें: इंडिया गेट दिल्ली india gate delhi: कैसे पहुँचें और पास के आकर्षण

1. ताजमहल:

taj mahal in waste to wonder park delhi वेस्ट टू वंडर पार्क दिल्ली

भारत की सबसे प्रसिद्ध संगमरमर की इमारत आगरा में स्थित ताजमहल को 20 फीट ऊंचाई तक दोहराया गया है। ताजमहल भारतीय शहर आगरा में यमुना नदी के किनारे स्थित एक मकबरा है, जिसे मुगल शासक शाहजहां द्वारा अपनी पत्नी मुमताज की याद में बनवाया गया था।
2. स्टेच्यू ऑफ लिबर्टी:

statue of liberty in waste of wonder park delhi1

अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर के लिबर्टी द्वीप पर स्थित स्टेच्यू ऑफ लिबर्टी एक प्रसिद्ध नवशास्त्रीय मूर्तिकला है। यह 1886 में अमेरिकी स्वतंत्रता शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में फ्रांस से संयुक्त राष्ट्र अमेरिका को उपहार था। पार्क में स्थित इस मिनी स्टेच्यू ऑफ लिबर्टी की 35 फीट ऊंचाई है और यह लगभग 8 टन कवाड़े से बनाई गई थी।
3. एफिल टॉवर:

eiffel tower in waste of wonder Park delhi1

फ्रांस में स्थित विश्व प्रसिद्ध एफिल टॉवर फ्रांसीसी क्रांति की 100 वीं वर्षगांठ मनाने के लिए आयोजित 1889 के विश्व मेले के लिए बनाया था। टॉवर को फ्रांसीसी इंजीनियर द्वारा डिज़ाइन किया गया था। निर्माण के समय यह दुनियां की सबसे ऊँची मानव निर्मित संरचना थी जिसकी ऊंचाई 1063  फीट या 324 मीटर थी। जबकि इस छोटे से एफिल टॉवर की ऊँचाई 60 फीट है और इसे बनाने में 40 टन स्क्रेप लगा है।
4. पीसा की मीनार:

leaning tower of pisa in waste of wonder park1

इटली के पीसा शहर में स्थित पीसा की मीनार को लीनिंग टॉवर (leaning tower) कहा जाता है। इस मीनार का निर्माण कार्य वर्ष 1173 में शुरू किया गया था और इसे बनाने में लगभग 200 साल लगे थे। मीनार को मूलरूप से पास के कैथेड्रल के लिए घंटी टॉवर के रूप में बनाया गया था। पीसा की मीनार की ऊंचाई 183.3 फीट है जबकि वेस्ट टू वंडर पार्क में स्थित झुकी हुई मीनार की ऊंचाई 25 फीट है और इसे बनाने में कुल 10.5 टन स्क्रेप लगा है।
5. रियो रिडीमर:

Rio redeemer in waste of wonder park delhi1

ब्राजील के रियो द जनेरियो शहर में कोर्कोबाडो पर्वत पर स्थित यह प्रतिमा दुनियाभर में ईसाई धर्म का प्रतीक है। यह ब्राजील की राष्ट्रीय और ऐतिहासिक विरासत होने के साथ साथ दुनिया के सात अजूबों में से एक भी है। यह प्रबलित कंक्रीट और सोपस्टोन से बनी है। रियो रिडीमर की ऊंचाई 124 फीट है जबकि वेस्ट टू वंडर पार्क में स्थित मिनी रिओ रिडीमर की ऊंचाई 25 फीट है।
6. कोलोजियम:

colosseum in waste of wonder park delhi1

कोलोजियम या कोलोसियम को फ्लेवियन एम्फीथिएटर भी कहा जाता है। यह इटली के रोम शहर में स्थित एक अंडाकार एम्फीथिएटर है। दिल्ली के इस पार्क में स्थित कोलोसियम को बनाने में 11 टन स्क्रेप सामिग्री का उपयोग किया गया था और इसकी ऊंचाई 16 फीट 6 इंच है।
7. द ग्रेट पिरामिड ऑफ गीजा:

Pyramid of giza in waste of wonder park delhi1

द वेस्ट टू वंडर पार्क में 110 परतों से बना 24 फीट 5 इंच ऊंचा पिरामिड है। कुल मिलाकर इसे 10-12 टन स्क्रेप से बनाया गया है। यह मिस्र के गीजा में स्थित एक विशाल द ग्रेट पिरामिड ऑफ गीजा के रूप में बनाया गया है, जो फिरौन खुफु के लिए एक मकबरे के रूप में बनाया गया था।

वेस्ट टू वंडर पार्क के टिकट की कीमत और समय

प्रवेश शुल्क: वेस्ट टू वंडर पार्क के टिकट की कीमत उम्र के अनुसार है, जो इस प्रकार है-
  • मंगलवार से शनिवार तक 12 से 65 वर्ष के लोगों के लिए 50 रुपये और रविवार को 100 रुपये है।
  • मंगलवार से शनिवार तक 3 से 12 वर्ष के बच्चों के लिए 25 रुपये और रविवार को 50 रुपये है।
  • 3 वर्ष तक के बच्चे और 65 वर्ष से ऊपर के वयस्कों के लिए प्रवेश निशुल्क है।

समय: पार्क सोमवार को छोड़कर सभी दिन सुबह 11 बजे से रात 11 बजे तक खुला रहता है।

वेस्ट टू वंडर पार्क दिल्ली कैसे पहुंचे?

परिवार और बच्चों के साथ घूमने के लिए यह एक अच्छा पर्यटन स्थल है। शाम के समय इलेक्ट्रिक प्रकाश में ये और भी आकर्षक हो जाता है। यहां तक पहुंचने के लिए कुछ तरीके इस प्रकार हैं:

waste of wonder nearest metro station वेस्ट टू वंडर पार्क नजदीकी मेट्रो स्टेशन

मेट्रो द्वारा: वेस्ट टू वंडर पार्क जाने के लिए दिल्ली मेट्रो एक सुविधाजनक ऑप्शन है। पिंक लाइन पर हज़रत निज़ामुद्दीन (hazrat nizamuddin) मेट्रो स्टेशन वेस्ट टू वंडर पार्क नजदीकी मेट्रो स्टेशन है जो पार्क से 300 मीटर दूर स्थित हैं।
सड़क मार्ग: पार्क जाने के लिए डीटीसी बस, ऑटो रिक्शा या ऐप्प आधारित कार/टैक्सी ले सकते हैं। यहां सड़क मार्ग से आसानी से पहुँचा जा सकता है।

वेस्ट टू वंडर पार्क दिल्ली के पास के अन्य आकर्षण

1. मिलेनियम पार्क: वेस्ट टू वंडर पार्क से 800 मीटर दूर स्थित मिलेनियम पार्क को इंद्रप्रस्थ पार्क के नाम से भी जाना जाता है। इस लोकप्रिय पर्यटन स्थल की स्थापना वर्ष 2004 में दिल्ली विकास प्राधिकरण द्वारा की गई थी। इसमें एक विश्व शांति स्तूप भी है।

2. सुंदर नर्सरी: वेस्ट टू वंडर पार्क से 2.9 किमी दूर स्थित सुंदर नर्सरी 20वीं शताब्दी में स्थापित एक पार्क है, जिसमें दुर्लभ पेड़, पौधे और फूलों का संग्रह है। पार्क में मुगल युग के स्मारक भी हैं। यह प्रकृति प्रेमियों के लिए अच्छा वातावरण प्रदान करता है।

3. चिड़ियाघर: वेस्ट टू वंडर पार्क से 4.3 किमी दूर स्थित चिड़ियाघर को राष्ट्रीय प्राणी उद्यान नाम से भी जाना जाता है। यह लगभग 175 एकड़ जमीन में फैला हुआ है और बाघों, शेरों, हाथियों और कई अन्य जानवरों सहित विभिन्न प्रकार के जानवरों का घर है। चिड़ियाघर वन्यजीव उत्साही लोगों और विभिन्न प्रजातियों के जानवरों के बारे में जानने के लिए एक मजेदार गंतव्य है।

दिल्ली में वेस्ट टू वंडर पार्क कहां है?

वेस्ट टू वंडर पार्क दिल्ली के सराय काले खां क्षेत्र में स्थित है। गूगल मैप पर लोकेशन देखने के लिए ‘view larger map’ पर क्लिक करें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top