श्री रंगनाथ मंदिर वृंदावन का इतिहास और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी!

Shri rangnath mandir vrindavan श्री रंगनाथ मंदिर वृंदावन

Shri rangnath mandir vrindavan: श्री रंगनाथ मंदिर वृंदावन में एक प्रतिष्ठित हिंदू मंदिर है, जो भगवान कृष्ण के एक रूप रंगनाथ जी या रंग जी को समर्पित है। इस मंदिर में भगवान रंगनाथ जी की पूजा दूल्हे के रूप में की जाती है। यह मंदिर दक्षिण और उत्तर भारतीय वास्तुकला का एक अनूठा मिश्रण है, जो इसे वृंदावन के अन्य मंदिरों से अलग बनाता है।

श्री रंगनाथ मंदिर में भगवान कृष्ण को समर्पित कई त्यौहार बहुत ही शानदार तरीके से मनाए जाते हैं। मंदिर की यात्रा वृंदावन की धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत की खोज करने वालों के लिए एक शांत और सांस्कृतिक अनुभव प्रदान करती है।

श्री रंगनाथ मंदिर वृंदावन का इतिहास

एक प्रचलित मान्यता के अनुसार दक्षिण भारत की एक महिला संत थीं जिन्हें गोदा देवी या अंडाल नाम से जाना जाता था। वह भगवान रंगनाथ की परम भक्त थी जो कोई और नहीं भगवान कृष्ण ही थे। उनके साथ विवाह की कामना करती थी। उन्होंने श्री कृष्ण के प्रति अपने प्रेम को तिरुप्पुवाई के छंदों में व्यक्त किया है। बदले में भगवान कृष्ण ने उन्हें दुल्हन के रूप में स्वीकार किया।

इसलिए दक्षिण भारतीय प्रथा के अनुसार इस मंदिर में भगवान कृष्ण या रंगनाथ की पूजा एक दूल्हे के रूप में की जाती है। मंदिर का निर्माण वर्ष 1845 में एक धनी व्यापारी सेठ गोविंद दास और राधा कृष्ण के सरक्षण में किया गया था और इसे बनने में 6 साल लगे थे।

श्री रंगनाथ मंदिर वृंदावन में प्रवेश शुल्क व समय

रंगनाथ मंदिर वृंदावन में प्रवेश शुल्क फ्री है और दर्शन करने का समय गर्मी और सर्दियों के मौसम के अनुसार और विशेष अवसरों पर भी परिवर्तन के अधीन है जो इस प्रकार है:

दैनिक दर्शन और सेवा अप्रैल से अगस्त सितंबर से मार्च
मंगला आरती और विश्वरूप दर्शन 5:30am 5:30am
जलानयन 6:30am 6:30am
दिव्य आराधना 3:30 से 7:30am 3:30 से 7:30am
भोग और हवन एवम् गोष्ठी प्रसाद वितरण 8:00am से 9:00am 8:00am से 9:00am
नक्षत्र दिवस और शुक्रवार को गोष्ठी विनियोग 11:30 से 12:00pm 11:30 से 12:00pm
दर्शन बंद 11:00 से 4:00pm 12:00 से 3:00pm
शाम की आरती जिस दिन सवारी नहीं होती 6:00 से 6:30pm 6:00 से 6:30pm
शाम का भोग एवम् गोष्टी प्रसाद वितरण 7:00 से 7:30pm 7:00 से 7:30pm
रात्रि की आराधना 7:30pm 7:30pm
रात्रि भोग और बाली प्रदानम 8:30 से 9:00pm 8:30 से 9:00pm
दर्शन बंद 9:00pm 9:00pm

श्री रंगनाथ मंदिर वृंदावन कैसे पहुंचें?

वायु मार्ग: आगरा के हवाई अड्डा वृंदावन से लगभग 75 किमी और दिल्ली में स्थित इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा 150 किमी दूर है। हवाई अड्डे से बस, ट्रेन या निजी कैब करके भी पहुंच सकते हैं।

रेल मार्ग: मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन (MTJ) वृंदावन से लगभग 12 किमी दूर स्थित है। स्टेशन से बाहर निकलते ही वृंदावन पहुचने के लिए e-रिक्शा और ऑटो रिक्शा मिल जाते हैं।

सड़क मार्ग: वृंदावन से लगभग 11 किमी दूर उत्तर प्रदेश सड़क परिवहन का बस स्टैंड है, जो उत्तर के अन्य शहरों, दिल्ली और पड़ोसी राज्यों से जुड़ा हुआ है। बस स्टैंड से वृंदावन के लिए e-रिक्शा और ऑटो रिक्शा आसानी से मिल जाते हैं।

श्री रंगनाथ मंदिर वृंदावन के पास के अन्य आकर्षण

1. गोपेश्वर महादेव मंदिर: श्री रंगनाथ मंदिर 400 मीटर केशी घाट की तरफ स्थित गोपेश्वर महादेव मंदिर भगवान को समर्पित है। इस मंदिर में भगवान शिव की पूजा गोपी के रूप में की जाती है।

2. गोविंद देव जी मंदिर: श्री रंगनाथ मंदिर से 400 मीटर दूर स्थित गोविंद देव जी मंदिर अपनी अनूठी वास्तुकला के लिए प्रसिद्ध है। इसका निर्माण 1590 में आमेर के राजा मान सिंह ने करवाया था। औरंगजैब के शासन के दौरान इसे लूट लिया गया। अब इस मंदिर की केवल तीन मंजिल इमारत बची है। यह होली और जन्माष्टमी पर्व पर सजाया जाता है।

वृंदावन में श्री रंगनाथ मंदिर कहां स्थित है?

श्री रंगनाथ मंदिर वृंदावन के गोदाविहार में स्थित है। गूगल मैप पर लोकेशन देखने के लिए ‘view larger map’ पर क्लिक करें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top