श्री कालकाजी मंदिर दिल्ली खुलने का समय और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी!

Kalkaji mandir delhi कालकाजी मंदिर दिल्ली

Shri Kalkaji mandir delhi: कालकाजी मंदिर दिल्ली के सबसे प्रसिद्ध मंदिरों में से एक है। यहां साल भर लाखों श्रद्धालु आते रहते हैं और देवी माँ का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। मंदिर जयंती पीठ या  मनोकामना सिद्धपीठ नाम से भी जाना जाता है। मंदिर को देश के 51 शक्तिपीठों में से एक भी माना जाता है। पौराणिक मान्यताओं के हिसाब से मंदिर यहां महाभारत काल से स्थित है। ऐसा माना जाता है कि महाभारत काल में पांडवों ने माँ काली की यहां पर पूजा की थी। उनसे विजयी होने का वरदान प्राप्त किया था। 

Read also: झंडेवालान मन्दिर: कथा, दर्शन करने का समय, कैसे पहुंचे और पास के अन्य आकर्षण

कालकाजी मंदिर खुलने का समय

कालकाजी मंदिर दिल्ली के दर्शन के समय के बारे में बात करें तो मंदिर के पूरे साल दर्शन कर सकते हैं। लेकिन इसे खोलने और बंद करने का समय निर्धारित किया गया है, जो सुबह 4:00 बजे से रात 11:30 बजे तक खुला रहता है। इसके अलावा मंदिर में बीच बीच में अलग अलग समय पर पूजा और अन्य गतिविधियां की जाती हैं।

bhairav mandir in kalkaji mandir delhi1

मान्यता के अनुसार मंदिर में देवी के दर्शन के बाद  भैरवनाथ जी के दर्शन किए बिना यात्रा पूर्ण नहीं होती है। भैरवनाथ का प्राचीन मंदिर कालकाजी मंदिर के पास में ही स्थित है। 

कालकाजी मंदिर दिल्ली कैसे पहुंचे?

मंदिर पहुँचने के लिए सबसे सुविधाजनक दिल्ली मेट्रो है। कालकाजी मंदिर नजदीकी मेट्रो स्टेशन कालकाजी मंदिर मेट्रो स्टेशन है। मंदिर मेट्रो स्टेशन से कमल मंदिर मार्ग से 450 मीटर दूर स्थित है। यह मेट्रो स्टेशन वायलेट और मेजेंटा लाइन का इंटरचेंज स्टेशन है। दिल्ली मेट्रो के अलावा श्रद्धालु ऑटो रिक्शा, e-रिक्शा या ऐप्प आधारित टेक्सी (ola/uber) और डीटीसी बस से भी मंदिर आ सकते हैं।

कालकाजी मंदिर दिल्ली के पास के अन्य घूमने की जगह

1. कमल मंदिर: मंदिर से 950 मीटर दूर स्थित कमल के फूल के आकार में निर्मित कमल मंदिर बहाई हाउस ऑफ उपासना के रूप में भी जाना जाता है। यह शुद्ध सफेद संगमरमर से बना हुआ है। मंदिर सभी धर्मों के लिए खुला रहता है और हर दिन हजारों पर्यटकों को आकर्षित करता है।

2. इस्कॉन मंदिर: मंदिर से 1.1 किमी दूर स्थित इस्कॉन मंदिर श्री श्री राधा पार्थसारथी मंदिर के नाम से भी जाना जाता है, जो भगवान कृष्ण और राधा को समर्पित है। मंदिर में आश्चर्यजनक वास्तुकला, सुंदर मूर्तियां और शांत वातावरण है। मंदिर में नियमित भजन कीर्तन होते रहते हैं, जो दुनियाभर से भक्तों को आकर्षित करते हैं।

दिल्ली में कालकाजी मंदिर कहां पर है?

कालकाजी मंदिर दिल्ली में मां आनंदमई मार्ग पर कालकाजी में स्थित है। गूगल मैप पर लोकेशन देखने के लिए ‘view larger map’ पर क्लिक करें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top