राज घाट दिल्ली में प्रवेश शुल्क एवं समय और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी!

Raj ghat delhi राज घाट दिल्ली

raj ghat delhi: राज घाट दिल्ली यमुना नदी के किनारे स्थित महात्मा गांधी की समाधि स्थल है। 31 जनवरी 1948 को गांधी जी का यहां पर अंतिम संस्कार किया गया था। जिस जगह पर गांधी जी का अंतिम संस्कार किया गया था, वहां अब काले संगमरमर एक चबूतरा बना हुआ है। चबूतरे पर उनके अंतिम शब्द ‘हे राम’ लिखे हैं और एक ज्वाला हमेशा जलती रहती है। समाधि क्षेत्र हरी घास और पेड़ों घिरा हुआ है। राज घाट क्षेत्र में गांधी जी की समाधी के अलावा भी कई नेताओं की समाधी हैं। इन समाधियों नाम अलग अलग हैं जो निम्नलिखित हैं-

Kisan ghat raj ghat delhi

1. किसान घाट: किसान घाट देश के पाचवें प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की समाधी है। चौधरी चरण सिंह 28 जुलाई 1979 से 14 जुलाई 1980 के बीच प्रधानमंत्री रहे। लोग उन्हें किसानों के चैंपियन के रूप में संदर्भित करते हैं। किसान घाट काले संगमरमर से बने चबूतरे से चिन्हित है।

Sangharsh sthal raj ghat delhi

2. संघर्ष स्थल: संघर्ष स्थल चौधरी देवी लाल की समाधि स्थल है। देवीलाल जी हरयाणा राज्य के संस्थापक छठवें उपप्रधान मंत्री और हरयाणा के पूर्व मुख्यमंत्री थे। किसान घाट और संघर्ष स्थल की डिजाइन एक समान और साथ साथ स्थित हैं।

Vir bhumi raj ghat delhi

3. वीर भूमि: वीर भूमि का अर्थ बहादुरों की भूमि है। यह छटवें भारतीय प्रधानमंत्री राजीव गांधी की समाधि स्थल है। इनका निधन 21 मई 1991 को हुआ था। इनकी समाधी की डिजाइन कुछ अलग ही तरह की है।

Shakti sthal raj ghat delhi

4. शक्ति स्थल: शक्ति स्थल भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की समाधि स्थल है। इनकी समाधी एक पत्थर के चबूतरे पर खड़े एक विशाल पत्थर से चिन्हित है। इस चबूतरे के सामने दीवार पर इंदिरा गांधी की फोटो बनी हुई है।
Shantivan Raj ghat delhi
5. शांतिवन: शांतिवन का अर्थ शांति का वन है। यह भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की समाधि स्थल है। नेहरू का निधन 27 मई 1964 को हुआ था। यह चतुर्भुज आकार के चबूतरे के रूप में स्थापित है जिसके बीच में गोल घास का मैदान है। घास का मैदान बीच में उभरा हुआ है।

राज घाट दिल्ली में प्रवेश शुल्क व समय

प्रवेश शुल्क: राज घाट दिल्ली में प्रवेश शुल्क निशुल्क है।
खुलने का समय: 
अप्रैल से सितंबर: प्रातः 5:00 बजे से शाम से शाम 7:30 तक
अक्टूबर से मार्च: प्रातः 5:30 बजे से शाम 7:00 बजे तक

राज घाट दिल्ली में घूमने का सही समय

राज घाट दिल्ली क्षेत्र में घूमने का सबसे अच्छा समय नवंबर से फरवरी तक सर्दियों में होता है। इस अवधि के दौरान मौसम ठंडा व सुखद होता है। मई से सितंबर के महीनों के दौरान गर्मी और बारिश का अनुभव होता है। इसलिए सर्दियों का मौसम यहां घूमने के लिए आरामदायक और आनंददायक होता है।

राज घाट दिल्ली में घूमते समय याद करने योग्य बातें

  1. इस समाधि स्थल क्षेत्र में देश विदेश से लोग अपने श्रद्धासुमन अर्पित करने आते हैं। किसी भी समाधी पर जूते चप्पल पहनकर न जाएं।
  2. राज घाट परिसर में पेड़ पौधे व फूल न तोड़ें और कुत्ते व अन्य पालतू जानवर न ले जाएं।
  3. राज घाट परिसर में जुआ, धूम्रपान, व्यायाम और खाना-पीना मना है।

राज घाट दिल्ली कैसे पहुंचे?

Raj ghat nearest metro station

राज घाट जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन से 2 किमी और दिल्ली गेट मेट्रो स्टेशन से 1 किमी दूर स्थित है। दोनों मेट्रो स्टेशनों से ऑटो रिक्शा और e-रिक्शा आसानी से मिल जाते हैं।

राज घाट दिल्ली के पास अन्य आकर्षण

1. राष्ट्रीय गांधी संग्रहालय: राज घाट से 450 मीटर की दूरी पर स्थित राष्ट्रीय गांधी संग्रहालय गांधी जी से संबंधित मूल अवशेषों का सम्रद्ध संग्रह है।
2. शहीदी पार्क: शहीदी पार्क देश का पहला खुला हुआ संग्रहालय पार्क है। दिल्ली नगर निगम (MCD) द्वारा स्थापित इस पार्क का उद्घाटन मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और लेफ्टिनेंट गवर्नर वी के सक्सेना द्वारा 8 अगस्त 2023 को किया गया है। 4.5 एकड़ क्षेत्र में फैले इस पार्क में मौजूद कलाकृति प्राचीन, मध्यकालीन और आधुनिक इतिहास को प्रदर्शित करती है।
3. जामा मस्जिद: जामा मस्जिद राज घाट से 2.7 किमी दूर स्थित है। जामा मस्जिद को मस्जिद-ए-जहांनुमा नाम से भी जाना जाता है। भारत की सबसे प्रमुख और सबसे बड़ी मस्जिदों में से एक यह मस्जिद मुगल साम्राज्य की वस्तुकला और विरासत को प्रदर्शित करती है। यह न केवल एक धार्मिक स्थल है बल्कि लोकप्रिय पर्यटक आकर्षण भी है।

राज घाट कहाँ स्थित है?

राज घाट दिल्ली लाल किले के पीछे स्थित है। गूगल मैप पर सभी समाधियों का रूट देखने के लिए ‘more options’ पर क्लिक करें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top