मथुरा संग्रहालय में प्रवेश शुल्क व समय और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी!

Mathura museum मथुरा संग्रहालय
mathura museum in hindi: मथुरा संग्रहालय मौर्य, शुंग, गुप्त और कुषाण काल की पुरातात्विक कलाकृतियों का सांस्कृतिक खजाना है। वर्ष 1874 में स्थापित यह संग्रहालय मथुरा क्षेत्र की समृद्ध विरासत को प्रदर्शित करता है।
संग्रहालय में आने वाले पर्यटक मिट्टी के वर्तन, सिक्कों और मूर्तियों सहित विभिन्न प्रकार की प्रदर्शनियों को देख सकते हैं। मूर्तियां मुख्य रूप से लाल और बलुआ पत्थर से बनी हैं। प्रतिष्ठित बुद्ध प्रतिमा संग्रहालय के मुख्य आकर्षणों में से एक है, गुप्त काल की उत्कृष्ट कला को प्रदर्शित करती है।
मथुरा संग्रहालय शहर के ऐतिहासिक महत्व का प्रमाण है। यह उन लोगों के लिए जरूर घूमने योग्य है, जो इस प्राचीन भारतीय शहर की सांस्कृतिक विरासत को अच्छे से समझना चाहते हैं।

मथुरा संग्रहालय में प्रवेश शुल्क व समय

प्रवेश समय: मथुरा संग्रहालय देखने का समय सुबह 10:30 से शाम 4:30 तक है। यह सोमवार को बंद रहता है।
प्रवेश शुल्क: टिकट काउंटर पर लगे बोर्ड के अनुसार प्रवेश शुल्क विदेशी पर्यटकों के लिए 25 रुपए, भारतीय पर्यटकों के लिए 5 रुपए और 12 साल तक के बच्चों के लिए 2 रुपए है। कैमरा या मोबाइल कैमरा के लिए 20 रुपए अलग से शुल्क लगती है।

मथुरा संग्रहालय कैसे पहुंचें?

संग्रहालय पहुंचने के लिए आप परिवहन के ये सामान्य साधन इस्तेमाल कर सकते हैं:
वायु मार्ग: निकटतम एयरपोर्ट आगरा एयरपोर्ट और इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा है। वहां से आप कार किराए पर ले सकते हैं या पब्लिक ट्रांसपोर्ट से मथुरा आ सकते हैं।
रेल मार्ग: मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन भारत के शेष प्रमुख शहरों से जुड़ा हुआ है। संग्रहालय से मथुरा जंक्शन 2 किमी दूर स्थित है, जहां से लिए e-रिक्शा आसानी से मिल जाते हैं।
सड़क मार्ग: मथुरा सड़क मार्ग से उत्तर प्रदेश के लगभग सभी शहरों और आस पास राज्यों जुड़ा हुआ है। संग्रहालय से मथुरा रोडवेज बस स्टैंड 1.2 किमी दूर स्थित है, जहां आप पैदल पहुंच सकते हैं। बस स्टैंड से e-रिक्शा भी आसानी से मिल जाते हैं।

मथुरा संग्रहालय के पास के अन्य आकर्षण

1. भूतेश्वर महादेव मंदिर: भूतेश्वर महादेव मंदिर मथुरा संग्रहालय से मथुरा जंक्शन और रोडवेज बस स्टैंड के रास्ते पर 1.7 किमी दूर स्थित है। यह भगवान शिव को समर्पित मंदिर है। भूतेश्वर महादेव को मथुरा के राजा के रूप में जाना जाता है।
2. श्री कृष्ण जन्मभूमि: मंदिर से लगभग 2.2 किमी दूर स्थित  श्री कृष्ण जन्मभूमि मंदिर श्री कृष्ण का जन्मस्थान है। मंदिर मथुरा के सबसे प्रसिद्ध मंदिरों में से एक है। 
3. द्वारकाधीश मंदिर: संग्रहालय से 1.5 किमी दूर स्थित द्वारकाधीश मंदिर में भगवान कृष्ण की पूजा द्वारका के राजा के रूप में की जाती है। मंदिर मथुरा के सबसे प्रसिद्ध मंदिरों में से एक है।
4. विश्राम घाट: विश्राम घाट द्वारकाधीश मंदिर के रास्ते पर आगे चलकर लगभग 2.1 km दूर स्थित है। एक कथा के अनुसार विश्राम घाट वह जगह है जहां श्री कृष्ण ने मामा कंश को मारने के बाद विश्राम किया था।

मथुरा संग्रहालय लोकेशन

म्यूजियम रोड, डेम्पियर नगर, मथुरा, उत्तर प्रदेश 281001. गूगल मैप पर लोकेशन देखने के लिए ‘view larger map’ पर क्लिक करें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top