गोविंद देव मंदिर वृंदावन कैसे पहुंचें? और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी!

govind dev mandir vrindavan गोविंद देव मंदिर वृंदावन

Govind dev mandir vrindavan: गोविंद देव मंदिर वृंदावन अपनी अनूठी वास्तुकला के लिए जाना जाता है। इसका निर्माण वर्ष 1590 में आमेर के राजा मान सिंह ने करवाया था। यह सात मंजिल का बनाया गया था। इसका निर्माण हिंदू, पश्चिमी और मुस्लिम वास्तुकला के संयोजन से किया गया था।

वर्ष 1670 में औरंगजैव ने लूट लिया था और इसे केवल तीन मंजिल इमारत के रूप में छोड़ दिया था जिसे आज हम देखते हैं। आक्रमण के बाद मंदिर की प्राचीन मूर्ती जयपुर के गोविंद देव मंदिर में स्थापित की गई थी। लाल पत्थर से निर्मित गोविंद देव मंदिर वृंदावन की सुंदर वास्तुकला देखने लायक है।

गोविंद देव मंदिर वृंदावन कैसे पहुंचें?

वायु मार्ग: आगरा के हवाई अड्डा वृंदावन से लगभग 75 किमी और दिल्ली में स्थित इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा 150 किमी दूर है। हवाई अड्डे से बस, ट्रेन या निजी कैब करके भी पहुंच सकते हैं।
रेल मार्ग: मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन (MTJ) वृंदावन से लगभग 12 किमी दूर स्थित है। स्टेशन से बाहर निकलते ही वृंदावन पहुचने के लिए e-रिक्शा और ऑटो रिक्शा मिल जाते हैं।
सड़क मार्ग: वृंदावन से लगभग 11 किमी दूर उत्तर प्रदेश सड़क परिवहन का बस स्टैंड है, जो उत्तर के अन्य शहरों, दिल्ली और पड़ोसी राज्यों से जुड़ा हुआ है। बस स्टैंड से वृंदावन के लिए e-रिक्शा और ऑटो रिक्शा आसानी से मिल जाते हैं।

गोविंद देव मंदिर वृंदावन के पास के अन्य आकर्षण

1. श्री राजनाथ जी मंदिर: मंदिर से 400 मीटर दूर स्थित इस मंदिर को रंगजी मंदिर नाम से भी जाना जाता है। इस मंदिर में भगवान कृष्ण की दूल्हे के रूप में पूजा की जाती है।
2. गोपेश्वर महादेव मंदिर: गोविंद देव मंदिर 700 मीटर केशी घाट की तरफ स्थित गोपेश्वर महादेव मंदिर भगवान को समर्पित है। इस मंदिर में भगवान शिव की पूजा एक गोपी के रूप में की जाती है।

गोविंद देव मंदिर वृंदावन लोकेशन

गोविंद देव मंदिर, रमण रैती, वृंदावन, उत्तर प्रदेश, 281121. गूगल मैप पर लोकेशन देखने के लिए ‘view larger map’ पर क्लिक करें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top