गांधी स्मृति म्यूजियम दिल्ली इतिहास और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी!

gandhi smriti museum delhi in hindi गांधी स्मृति म्यूजियम दिल्ली बिरला हाउस दिल्ली

Gandhi Smriti Museum Delhi: गांधी स्मृति म्यूजियम दिल्ली में एक वह स्थान है जहां महात्मा गांधी (राष्ट्रपिता) की नाथूराम गोडसे द्वारा हत्या की गई थी। पहले यह स्थान बिरला हाउस या बिरला भवन नाम से जाना जाता था। गांधी जी यहां अपने जीवन के आखिरी 144 दिनों रहे थे। अब यह स्थान उन दिनों की यादों और इटरनल मल्टीमीडिया म्यूजियम का घर है। म्यूजियम घूमना एक समृद्ध अनुभव है जो गांधीजी के विचारों से जुड़ने का अवसर प्रदान करता है।

गांधी स्मृति म्यूजियम का इतिहास

बिरला हाउस घनश्याम दास बिरला ने वर्ष 1928 में बनवाया था। हालांकि, गांधी जी के घनश्याम दास बिरला से अच्छे संबंध थे इसीलिए वह बिरला हाउस के नियमित मेहमान थे। वर्ष 1947 में भारत के विभाजन के बाद, सम्पूर्ण देश में सांप्रदायिक दंगे भड़क गए और दिल्ली भी इससे अछूती नहीं थी। हिंसा को शांत करने और घायलों स्वस्थ करने के लिए गांधी जी 9 सितंबर 1947 को यहां आए। गांधी जी प्रतिदिन यहां शाम को प्रार्थना सभा का आयोजन करते थे। 30 जनवरी 1948 को शाम 5:17 pm बजे उनकी उस स्थान पर हत्या कर दी गई जहां पर अब मार्टियर कोलम है।
गांधी जी की मृत्यु के बाद जवाहर लाल नेहरू ने घनश्याम दास बिरला ने बिरला हाउस को गांधी स्मारक में परिवर्तित करने के लिए पत्र लिखा। वर्ष 1971 में घनश्याम दास बिरला के पुत्र केके बिरला ने भारत सरकार को बैंच दिया। 15 अगस्त 1973 को यह गांधी स्मृति म्यूजियम के रूप में सामान्य पब्लिक के लिए खोल दिया गया।

गांधी स्मृति म्यूजियम में प्रवेश शुल्क व समय

गांधी स्मृति म्यूजियम में प्रवेश शुल्क फ्री है और यह सोमवार और राष्ट्रीय अवकाश छोड़कर सभी दिन सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक खुला रहता है।

गांधी स्मृति म्यूजियम कैसे पहुंचें?

Gandhi smriti museum nearest metro station
मेट्रो: पीली लाइन पर स्थित लोक कल्यान मार्ग मेट्रो स्टेशन का गेट न.1 म्यूजियम से 850 मीटर दूर है, जो पैदल तय किया जा सकता है। मेट्रो स्टेशन से ऑटो रिक्शा भी आसानी से मिल जाते हैं।
ऑटो/कैब/टैक्सी: बिरला हाउस शहर के सभी कोनों से ऑटो रिक्शा और कैब द्वारा अच्छी तरह जुड़ा हुआ है। आप Ola और Uber जैसे एप से कैब और ola और jugnoo से ऑटो रिक्शा बुक कर सकते हैं। सीघ्र यात्रा के लिए रोड पर चलते हुए ऑटो रिक्शा भी मिल जाते हैं।

गांधी स्मृति म्यूजियम के पास में अन्य घूमने की जगह

1. लोधी गार्डन: बिरला हाउस से लगभग 1.3 किमी दूर स्थित लोधी गार्डन एक इतिहास और प्राकृतिक सौंदर्य में सराबोर मनोरम परिदृश्य है। आप इस शांतिपूर्ण माहौल में टहल सकते हैं, प्राचीन कब्रों और वास्तुकला की प्रशंसा कर सकते हैं और आराम कर सकते हैं।
2. नेशनल म्यूजियम: गांधी स्मृति म्यूजियम से लगभग 1.8 किमी दूर स्थित नेशनल म्यूजियम भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का एक प्रमाण है जो विश्वभर से पर्यटकों को आकर्षित करता है।
3. प्रधानमंत्री संग्रहालय: गांधी स्मृति म्यूजियम से 1.9 किमी दूर स्थित प्रधानमंत्री संग्रहालय भारत के सभी प्रधानमंत्रियों को समर्पित है। संग्रहालय

बिरला हाउस कहाँ है?

नेशनल डिफेंस कॉलेज के सामने, तीस जनवरी मार्ग, 5, तीस जनवरी मार्ग, बिरला हाउस के पास, नई दिल्ली, दिल्ली 110011. गूगल मैप पर लोकेशन देखने के लिए ‘view larger map’ पर क्लिक करें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top