चिड़ियाघर दिल्ली खुलने का समय और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी!

chidiya ghar delhi चिड़ियाघर दिल्ली चिड़िया घर दिल्ली

chidiya ghar delhi: चिड़ियाघर दिल्ली या राष्ट्रीय प्राणी उद्यान दिल्ली बड़ी संख्या में जानवरों जैसे सरीसृप, स्तनधारी और विभिन्न प्रकार के पक्षियों का घर है। चिड़ियाघर का वातावरण जंगल के प्राकृतिक आवास जैसा दिखाई देता है। सफेद बाघ, जैगुआर से लेकर गैंडा और हाथी आदि तक इस चिड़िया घर के खास आकर्षण हैं।

यह भी पढ़ें: इंडिया गेट दिल्ली india gate delhi: कैसे पहुँचें और पास के आकर्षण

चिड़ियाघर दिल्ली खुलने का समय

स्लॉट-1 8:30am से 12:30pm तक
स्लॉट-2 12:30pm से 4:30pm तक
चिड़िया घर शुक्रवार और राष्ट्रीय अवकाश को बंद रहता है।

चिड़ियाघर दिल्ली घूमने का सही समय

चिड़ियाघर घूमने के लिए अक्टूबर से दिसंबर और फरवरी से मार्च महीनों के दौरान सबसे अच्छा समय है। क्योंकि दिल्ली में अप्रैल से सितंबर के महीनों में भयंकर गर्मी और बरसात होती है और जनवरी में सर्दी ज्यादा होती है।

चिड़िया घर दिल्ली ऑनलाइन टिकट कैसे  बुक करें?

चिड़ियाघर में अब ऑफलाइन टिकट अब बंद कर दिया गया है, इसलिए चिड़ियाघर में घूमने के लिए घर से ही टिकट बुक करना पड़ता है। ऑनलाइन टिकट कुछ आसान से चरणों में बुक किया जा सकता है, जो निम्नलिखित हैं:

चरण-1 : चिड़ियाघर की आधिकारिक लिंक nzpnewdelhi.gov.in पर क्लिक करें।
चरण-2: अपना फोन नंबर और कैप्चा दर्ज करके ‘login with otp’ पर क्लिक करें।
चरण-3: अपना नाम, आयु, लिंग और ईमेल id दर्ज करके ‘continue to booking’ करें।
चरण-4: अपने मोबाइल नंबर पर प्राप्त otp को दर्ज करें और अपना पसंदीदा समय स्लॉट और तिथि चुनें। 
चरण-5: पर्यटकों की संख्या और वयस्क या बच्चे दर्ज करके ‘continue’ पर क्लिक करें।
चरण-6:‘continue’ पर क्लिक करने के बाद ‘make payment’ पर क्लिक करें।
चरण-7: डेबिट/क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग से पेमेंट करके चिड़िया घर में अपनी यात्रा के लिए प्रिंट आउट प्राप्त करें।

चिड़ियाघर दिल्ली कैसे पहुचें?

चिड़ियाघर पहुंचने का सबसे सुविधाजनक विकल्प दिल्ली मेट्रो है। दिल्ली मेट्रो की ब्लू लाइन पर 2.1 किलोमीटर दूर स्थित सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन (supreme court metro station) चिड़ियाघर दिल्ली निकटतम मेट्रो स्टेशन है। मेट्रो स्टेशन से ऑटो रिक्शा या e-रिक्सा आसानी से मिल जाते हैं। इसके अलावा ऐप्प आधारित टेक्सी या डीटीसी बस से भी पहुंच सकते हैं।

चिड़ियाघर दिल्ली में घूमते समय ध्यान रखने योग्य बातें

  1. चिड़िया घर के बाहर बैग इत्यादि रखने के लिए क्लॉक रूम है। बैग में कीमती चीज मोबाइल फोन, कैमरा इत्यादि न रखें।
  2. चिड़िया घर में जानवरों को खाना न खिलाएं और न ही उन्हें तंग करें।
  3. चिड़िया घर अंदर पैकेट, पॉलिथीन, पालतू जानवर, संगीतमय उपकरण और हथियार न ले जाएं।
  4. चिड़िया घर में कोई भी बैरियर पार न करें, क्योंकि जानवर चोट पहुचा सकते हैं।

चिड़ियाघर दिल्ली के पास के आकर्षण

चिड़ियाघर दिल्ली के पास कई पर्यटन आकर्षण हैं, जिनमें से कुछ ये हैं:

1. राष्ट्रीय शिल्प संग्रहालय: चिड़ियाघर से 1 किमी दूर स्थित राष्ट्रीय शिल्प संग्रहालय और हस्तकला अकादमी भारत के पारम्परिक शिल्प और हस्तशिल्प की विविधता और समृद्धि को प्रदर्शित करता है। यह शिल्प के बारे में अधिक जानकारी में  रूचि रखने वाले पर्यटकों को सीखने अच्छा अनुभव प्रदान करता है। 

2. राष्ट्रीय विज्ञान केंद्र: चिड़िया घर से 1.3 किमी दूर राष्ट्रीय विज्ञान केंद्र संवादात्मक संग्रहालय है जिसका उद्देश्य सभी उम्र के लोगों के बीच विज्ञान शिक्षा और जागरूकता को बढ़ावा देना है। यह मजेदार और आकर्षक तरीके से विज्ञान और प्रौद्योगिकी के बारे में अधिक जानने के इच्छुक छात्रों, शिक्षकों और परिवारों के लिए एक लोकप्रिय गंतव्य है। 

3. सुंदर नर्सरी: चिड़िया घर से 2 किमी दूर स्थित सुंदर नर्सरी 20वीं शताब्दी में स्थापित एक पार्क है, जिसमें दुर्लभ पेड़, पौधे और फूलों का संग्रह है। पार्क में मुगल युग के स्मारक भी हैं। यह प्रकृति प्रेमियों के लिए अच्छा वातावरण प्रदान करता है।

4. हज़रत निज़ामुद्दीन औलिया दरगाह: चिड़ियाघर से 2.3 किमी दूर स्थित हज़रत निज़ामुद्दीन औलिया दरगाह एक सूफी दरगाह है जो सूफी संत हज़रत निज़ामुद्दीन औलिया को समर्पित है। दरगाह एक तीर्थ स्थल है। दरगाह की आश्चर्यजनक वास्तुकला और जटिल कलाकृति क्षेत्र की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को दर्शाती है।

5. सुप्रीम कोर्ट म्यूज़ियम: यह चिड़ियाघर से 2.2 किमी और सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन से 350 मीटर दूर स्थित है। सुप्रीम कोर्ट संग्रहालय भारत के सर्वोच्च न्यायिक निकाय, भारत के सर्वोच्च न्यायालय के इतिहास और कामकाज को प्रदर्शित करता है। यह भारत की कानूनी प्रणाली के बारे में अधिक जानने में रुचि रखने वाले किसी भी व्यक्ति के लिए एक अच्छा दर्शनीय स्थल है।

दिल्ली में चिड़ियाघर कहां पर है?

दिल्ली में चिड़िया घर मथुरा रोड पर पुराना किला के पास स्थित है। गूगल मैप पर लोकेशन देखने के लिए ‘view larger map’ पर क्लिक करें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top