अक्षरधाम मंदिर दिल्ली खुलने का समय और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी!

akshardham mandir delhi अक्षरधाम मंदिर दिल्ली की तस्वीरें

Akshardham mandir delhi: अक्षरधाम का अर्थ “ईश्वर का दिव्य निवास” है, जिसे भक्ति, पवित्रता और शान्ति के शाश्वत स्थान के रूप में जाना जाता है। अक्षरधाम मंदिर दिल्ली को स्वामीनारायण अक्षरधाम नाम से भी जाना जाता है, जो एक हिंदू मंदिर है। मंदिर का उद्घाटन 6 नवंबर 2005 को किया गया था। यह वास्तुशास्त्र और पंचरात्र शास्त्र के अनुसार बनाया गया है। मंदिर की नक्काशीदार डिज़ाइन दुनिया भर से लाखों पर्यटकों और तीर्थयात्रियों को आकर्षित करता है।

Read also: छतरपुर मंदिर दिल्ली खुलने का समय और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी!

अक्षरधाम मंदिर दिल्ली में प्रदर्शनियां

अक्षरधाम मंदिर में अनूठी प्रदर्शनी हैं,  जो शिक्षा, सूचना और प्रेरणा का स्रोत हैं। प्रदर्शनियां प्राचीन मूल्यों, ज्ञान और आधुनिक मीडिया और प्रोद्योगिकी का एक संतुलित मिश्रण हैं, जो हिंदू विरासत और सार्वभौमिक मूल्यों का एक शक्तिशाली आत्मा उत्तेजक अनुभव प्रदान करती हैं। प्रदर्शनी के तीन हाल हैं: सहजानंद दर्शन, नीलकंठ दर्शन और संस्कृति दर्शन।
सहजानंद दर्शन: इसमें प्रेम, अहिंसा, निर्भयता, सेवा, विनम्रता और शांति जैसे सार्वभौमिक मूल्यों को अनिमेट्रोनिक आकड़ो, सुंदर प्रस्तुतियों और लघु वीडियो के माध्यम से श्रंखला क्रम में प्रदर्शित किया जाता है। 
नीलकंठ दर्शन: इसमें विशाल थियेटर स्क्रीन के माध्यम से भगवान स्वामीनारायण के कार्यों और उनके जीवन काल को दिखाया जाता है। 
संस्कृति दर्शन: संस्कृति दर्शन या सांस्कृतिक नाव की सवारी में नौका विहार के साथ साथ प्राचीन भारतीय इतिहास और और वैदिक युग की जीवन शैली का अनुभव कराया जाता है। यह 12 मिनट की नाव की सवारी दुनिया में भारत द्वारा दिए गए महत्वपूर्ण योगदानों को प्रस्तुत करती है।
वाटर शो water show: प्रदर्षनी के अलावा मंदिर में वाटर शो भी है, जो सूर्य अस्त होने के बाद वैदिक युग का अनुभव कराता है। पानी, लेजर और वीडियो प्रक्षेपण के साथ सुंदर दृश्य प्रस्तुत करके यह दिनभर की थकान दूर कर देता है।

अक्षरधाम मंदिर दिल्ली खुलने का समय और प्रवेश शुल्क

समय: अक्षरधाम मंदिर मंगलवार से रविवार तक खुलता और सोमवार को बंद रहता है। मंदिर में प्रवेश 10:00 am से 6:30 pm तक किया जाता है और प्रदर्शनी टिकट 11:00 am से 6:00 pm तक टिकट खिड़की पर मिलता है।
प्रवेश शुल्क: धार्मिक स्थल होने के नाते अक्षरधाम मंदिर में प्रवेश शुल्क शून्य है लेकिन प्रदर्शनी और वाटर शो के लिए टिकट मूल्य निम्नलिखित है।
वयस्क (12+): 255 रुपये
वरिष्ठ (60+): 205 रुपये
बच्चे (4-11): 155 रुपये
बच्चे (-4): निशुल्क
इसमें तीनों प्रदर्शनी शामिल हैं और वाटर सो की टिकट 95 रुपये की है।

अक्षरधाम मंदिर दिल्ली कैसे पहुंचे?

akshardham mandir nearest metro station1 scaled

अक्षरधाम मंदिर पहुंचने का सबसे सुविधाजनक विकल्प दिल्ली मेट्रो है। ब्लू लाइन पर स्थित अक्षरधाम मेट्रो स्टेशन मंदिर से 750 मीटर दूर स्थित है। दिल्ली मेट्रो के अलावा आप ऑटो रिक्शा, e-रिक्शा या ऐप्प आधारित टेक्सी (ola/uber) और डीटीसी बस से भी मंदिर आ सकते हैं।

अक्षरधाम मंदिर दिल्ली में कहां है?

अक्षरधाम मंदिर दिल्ली में प्रमुख स्वामी महाराज मार्ग पर पांडव नगर में स्थित है। गूगल मैप पर लोकेशन देखने के लिए ‘view larger map’ पर क्लिक करें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top