अग्रसेन की बावली दिल्ली की भूतिया जगह!

agrasen ki baoli delhi अग्रसेन की बावली दिल्ली

Agrasen ki baoli delhi: अग्रसेन की बावली दिल्ली के कनॉट प्लेस में स्थित एक संरक्षित पुरातात्विक स्थल है। बावली के बारे में माना जाता है कि इसका निर्माण महाभारत काल में अग्रोहा के महान राजा अग्रसेन द्वारा करवाया गया था। बावली या बावड़ी का नाम राजा के नाम से ही लिया गया है। बाद में इसे 14वी शताब्दी में अग्रवाल समुदाय के लोगों ने बनाया था, जो महाराजा अग्रसेन के वंशज माने जाते थे। बावली को कई बालीवुड फिल्मों में दर्शाया गया है जैसे PK, sultan, Mom, The Amazing Race Astraliya 2 ।

यह भी पढ़ें: इंडिया गेट दिल्ली india gate delhi: कैसे पहुँचें और पास के आकर्षण

अग्रसेन की बावली दिल्ली बनाने का उद्देश्य

अग्रसेन की बावली बनाए जाने के उद्देश्य के बारे में बात करें तो, यह माना जाता है कि उस समय महिलाओं को शांत वातावरण में आराम करने और बाहर भीषण गर्मी से बचाने के लिए बनाया गया था। इसमें लगभग 100 अधिक सीढ़ियों वाला कुआं है। कुएं पर महिलाएं इकट्ठा होती थीं और बाहर की गर्मी से राहत पाती थीं। बावली के धनुषाकार कक्षों को विभिन्न धार्मिक कार्यों और समारोहों में भी उपयोग किया जाता था।

अग्रसेन की बावली के टिकट की कीमत व खुलने का समय

बावली देखना निशुल्क इसलिए टिकट लेने की कोई आवश्यकता नहीं है। यह सभी दिन 9:00am से 5:30pm तक खुला रहता है।
नोट: यहां वाहन पार्किंग की सुविधा उपलब्ध नहीं है और न ही रास्ते में खड़े करने दिए जाते हैं।

अग्रसेन की बावली की भूतिया कहानी

बावली के बारे में कहा जाता है कि इसके अंदर काला पानी था, जो लोगों दिमाग आत्महत्या करने के लिए घुमा देता था। जैसे ही लोग सीढ़ी पर जाते हैं, उन्हें लगता है कि कोई अदृश्य शक्ति उन्हें पानी की तरफ खीच रही है। बावली के बारे में क्या सच है, पता नहीं, लेकिन बावली को दिल्ली के प्रेतवाधित स्थानों में गिना जाता है।

अग्रसेन की बावली दिल्ली कैसे पहुंचे?

agrasen ki baoli near metro station अग्रसेन की बावली नियर मेट्रो स्टेशन

दिल्ली मेट्रो की ब्लू लाइन पर स्थित बाराखंबा मेट्रो स्टेशन अग्रसेन की बावली नियर मेट्रो स्टेशन है जो बावली से लगभग 650 मीटर दूर है। मेट्रो स्टेशन से बावली के लिए ई-रिक्शा या ऑटो रिक्शा मिल जाते हैं। मेट्रो के अलावा आप ऑटो रिक्शा, e-रिक्शा या ऐप्प आधारित टेक्सी (ola/uber) और डीटीसी बस से भी आ सकते हैं। 

अग्रसेन की बावली दिल्ली के पास अन्य घूमने की जगह

इस बावली के पास कई पर्यटन आकर्षण हैं, जिनमें से कुछ ये हैं:

1. जंतर मंतर: अग्रसेन की बावली से 1.7 किमी दूर स्थित जंतर मंतर 18वीं में निर्मित एक खगोलीय वैद्यशाला है। इसमें समय को मापने, आकाशीय पिंडो को ट्रैक करने और खगोल विज्ञान के अध्ययन करने के लिए डिजाइन किए गए कई वास्तुशिल्प उपकरण सामिल हैं। जंतर मंतर दुनियाभर के पर्यटकों, विद्वानों और वैज्ञानिकों को आकर्षित करता है।

2. जनपथ मार्केट 1.4 किमी दूर स्थित है।

3. गुरुद्वारा बंगला साहिब: अग्रसेन की बावली से 2.9 किमी दूर स्थित गुरुद्वारा बंगला साहिब एक सिख पूजा घर है। 17वीं शताब्दी में निर्मित यह गुरुद्वारा अपनी आश्चर्यजनक वास्तुकला, शांत वातावरण और पवित्र कुंड के लिए प्रसिद्ध है।

4. मेट्रो म्यूजियम: मेट्रो म्यूज़ियम अग्रसेन की अग्रसेन की बावली से 2 किमी दूर पटेल चौक मेट्रो स्टेशन के भीतर स्थित एक आकर्षक संग्रहालय है। यह दिल्ली की मेट्रो प्रणाली के इतिहास और विकास को प्रदर्शित करता है। यह भारत के आधुनिक परिवहन और इंजीनियरिंग के बारे में जानकारी के लिए शानदार जगह है।

5. चरखा म्यूजियम: अग्रसेन की बावली से 1.9 किमी दूर स्थित चरखा संग्रहालय एक अनूठा संग्रहालय है जो चरखे के इतिहास और महत्व को प्रदर्शित करता है। चरखा संग्रहालय भारत संस्कृति, इतिहास और वस्त्र उद्योग में रुचि रखने वाले किसी भी व्यक्ति के लिए एक उत्कृष्ट गंतव्य है।

दिल्ली में अग्रसेन की बावली कहां है?

अग्रसेन की बावली कनॉट प्लेस के पास हेली रोड पर स्थित है। गूगल मैप पर लोकेशन देखने के लिए ‘view larger map’ पर क्लिक करें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top