सेवा कुंज वृंदावन खुलने का समय और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी

seva kunj vrindavan सेवा कुंज वृंदावन

Seva kunj vrindavan: सेवा कुंज वृंदावन निधिवन की तरह तुलसी के पेड़ों का पवित्र वन है। यह निकुंज वन नाम से भी जाना जाता है और यह भगवान कृष्ण के हृदय से बहुत करीब स्थान है। ऐसा माना जाता है कि भगवान कृष्ण और राधा रानी इस स्थान पर प्रत्येक रात्रि को घूमने आते हैं। इसलिए यह वन शाम के बाद पूर्ण रूप से बंद कर दिया जाता है। हालाकि दिन के समय यहां पर कई बंदर देखे जा सकते हैं लेकिन शाम तक बंदर भी यह स्थान छोड़ देते हैं।
इस स्थान को सेवा कुंज नाम से इसलिए संबोधित किया जाता है क्योंकि माना जाता है कि भगवान कृष्ण ने इस स्थान पर देवी राधा की सेवा की थी। भगवान कृष्ण राधा रानी के बालों में कंघी करके और गहनों से सजाकर उन्हें रास लीला के लिए तैयार होने में मदद करते थे। यही बात यहां की दीवारों में लिखे श्लोकों में उल्लेख किया गया है। सेवा कुंज प्रत्येक रात्रि को सजाया जाता है और रात्रि के लिए सभी आवश्यक सामग्री रखी जाती है।

सेवा कुंज वृंदावन खुलने का समय

सेवा कुंज वृंदावन सभी भक्तों का सुबह 8 बजे से 11 बजे तक और शाम को 5:30 बजे से 7:30 बजे तक स्वागत करता है।

सेवा कुंज वृंदावन कैसे पहुंचें?

वायु मार्ग: वृंदावन से इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट 150 किमी और आगरा एयरपोर्ट 75 किमी दूर स्थित है।दोनो एयरपोर्ट से आप बस, ट्रेन या प्राइवेट टैक्सी से पहुंच सकते हैं।
रेल मार्ग: मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन वृंदावन से लगभग 12 किमी दूर स्थित है। वृंदावन पहुंचने के लिए स्टेशन से E-रिक्शा आसानी से मिल जाते हैं।
सड़क मार्ग: मथुरा बस स्टैंड वृंदावन से 11 किमी दूर है जो उत्तर प्रदेश के अन्य शहरों, दिल्ली और पड़ोसी राज्यों से यूपीएसआरटीसी बसों से अच्छे से जुड़ा हुआ है।

सेवा कुंज वृंदावन के पास के अन्य आकर्षण

1. शाह जी मंदिर: सेवा कुंज से लगभग 350 मीटर दूर स्थित शाहजी मंदिर टेढ़े खंबे वाला मंदिर नाम से भी जाना जाता है। इस मंदिर में राधा कृष्ण को प्यार छोटे राधा रमण नाम से पुकारा जाता है।
2. निधिवन: सेवा कुंज से 550 मीटर दूर स्थित निधिवन कथाओं और रहस्यों से भरपूर एक उपवन है। तुलसी के पेड़ों का यह उपवन वृन्दावन के सबसे पवित्र स्थलों में से एक माना जाता है। निधिवन तीर्थयात्रियों और भगवान कृष्ण के भक्तों के लिए एक रहस्यमय और पवित्र गंतव्य है।
3. केशी घाट: सेवा कुंज से 1 किमी दूर यमुना नदी के तट पर स्थित केशी घाट एक शांतिपूर्ण स्थान है। आप यहां नौका विहार का आनंद ले सकते हैं और पवित्र यमुना नदी की आरती में हिस्सा ले सकते हैं।

सेवा कुंज वृंदावन लोकेशन

कुंज गली के पास, राधा वल्लभ मंदिर मार्ग, वृंदावन, उत्तर प्रदेश, 281121. गूगल मैप पर लोकेशन देखने के लिए view larger map पर क्लिक करें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top