शहीदी पार्क दिल्ली में प्रवेश शुल्क व समय और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी!

शहीदी पार्क दिल्ली shaheedi park delhi

Shaheedi park delhi: शहीदी पार्क दिल्ली देश का पहला खुला हुआ संग्रहालय पार्क है। दिल्ली नगर निगम (MCD) द्वारा स्थापित इस पार्क का उद्घाटन मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और लेफ्टिनेंट गवर्नर वी के सक्सेना द्वारा 8 अगस्त 2023 को किया गया है। 4.5 एकड़ क्षेत्र में फैले इस पार्क में मौजूद कलाकृति प्राचीन, मध्यकालीन और आधुनिक इतिहास को प्रदर्शित करती है।

Shaheedi park delhi शहीदी पार्क दिल्ली

शहीदी पार्क बिल्कुल वेस्ट टू वंडर पार्क की तर्ज पर बनाया गया है। यह उन नायकों को समर्पित है जिन्होंने देश के सम्मान के लिए बलिदान दिया है। इसमें पृथ्वीराज चौहान, महाराणा प्रताप, बिरसा मुंडा, रानी लक्ष्मी बाई, महाराजा रणजीत सिंह, छत्रपति शिवाजी महाराज आदि जैसे कई प्रसिद्ध नायकों की प्रतिमाएं बनाई गई हैं। इसके अलावा पार्क विभिन्न किस्मों के पेड़ पौधों से सुशोभित है।

शहीदी पार्क दिल्ली में प्रवेश शुल्क और समय

प्रवेश समय: पार्क सोमवार को छोड़कर सभी दिन सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक खुला रहता है।
प्रवेश शुल्क: पार्क में प्रवेश शुल्क छुट्टी के दिनों में बढ़ जाती है। टिकट काउंटर पर लगे बोर्ड के अनुसार निम्नलिखित है-
विवरण सामान्य दिनों रविवार/छुट्टी के दिन
12 से 60 साल के व्यक्तियों के लिए 100रु 150रु
60 साल से अधिक उम्र के व्यक्तियों, 3 साल से 12 साल के बच्चों के लिए 50रू 75रू
3 साल से कम उम्र के बच्चों, बिकलांग, म्युनिसिपल स्कूल के बच्चों और निराश्रित बच्चों के लिए निशुल्क निशुल्क
अन्य स्कूल के बच्चों के लिए ( जो 25 से अधिक के समूह में हैं) 40रू 60रू

शहीदी पार्क दिल्ली में घूमने के लिए सबसे अच्छा समय

हालांकि यह एक खुला हुआ पार्क है इसलिए दोपहर के समय तापमान अधिक महसूस होता है। शाम के समय इस पार्क में घूमना फिरना अनुकूल साबित होगा। शाम को विद्युत प्रकाश में पार्क का दृश्य भी अच्छा लगता है। इसके अलावा अक्टूबर से मार्च तक के महीनों में दिल्ली का तापमान अनुकूल होता है जो यहां की यात्रा को सुखद बनाता है।

शहीदी पार्क दिल्ली कैसे पहुंचे?

दिल्ली में यात्रा करने के लिए दिल्ली मेट्रो एक सुविधाजनक विकल्प है। शहीदी पार्क दिल्ली मेट्रो के ITO मेट्रो स्टेशन से 600 मीटर दूर स्थित है। मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 4 से पार्क तक पैदल चलकर आसानी से 6/7 मिनट में पहुंचा जा सकता है।

शहीदी पार्क दिल्ली के पास के अन्य आकर्षण

शंकर अंतर्राष्ट्रीय गुड़िया संग्रहालय: शंकर का अंतर्राष्ट्रीय गुड़िया संग्रहालय ITO मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 4 के पास ही स्थित एक अनूठा संग्रहालय है। संग्रहालय में विभिन्न देशों और संस्कृतियों की गुड़िया और कठपुतलियों का एक विशाल संग्रह है। संग्रह में 85 से अधिक देशों की 6000 से गुड़ियाँ और कठपुतलियां सामिल हैं। यह बच्चों और वयस्कों के लिए एक आकर्षक गंतव्य है।
राजघाट: राजघाट शहीदी पार्क से 1.5 किमी दूर यमुना नदी के किनारे स्थित महात्मा गांधी की समाधि स्थल है। 31 जनवरी 1948 को गांधी जी का यहां पर अंतिम संस्कार किया गया था। समाधि क्षेत्र हरी घास और पेड़ों घिरा हुआ है। राज घाट क्षेत्र में गांधी जी की समाधी के अलावा भी कई नेताओं की समाधी हैं। यहां पर देश विदेश से लोग श्रधांजलि देने आते हैं।

दिल्ली में शहीदी पार्क कहां स्थित है?

शहीदी पार्क बहादुर शाह जफर मार्ग पर विक्रम नगर दिल्ली में स्थित है। गूगल मैप पर लोकेशन देखने के लिए ‘view larger map’ पर क्लिक करें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top