जामा मस्जिद दिल्ली में प्रवेश शुल्क व समय और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी!

jama masjid delhi जामा मस्जिद दिल्ली

Jama masjid delhi: जामा मस्जिद दिल्ली को मस्जिद-ए-जहांनुमा नाम से भी जाना जाता है। भारत की सबसे प्रमुख और सबसे बड़ी मस्जिदों में से एक यह मस्जिद मुगल साम्राज्य की वस्तुकला और विरासत को प्रदर्शित करती है। यह न केवल एक धार्मिक स्थल है बल्कि लोकप्रिय पर्यटक आकर्षण भी है। इसका निर्माण 17वी शताब्दी में मुगल सम्राट शाहजहां ने करवाया था।

यह भी पढ़ें: सुंदर नर्सरी दिल्ली: प्रवेश शुल्क और समय, कैसे पहुंचे और पास के अन्य आकर्षण

जामा मस्जिद का निर्माण वर्ष 1650 में शुरू हुआ और इसे पूरा होने में लगभग 6 साल लग गए। मस्जिद का निर्माण प्रसिद्ध वास्तुकार उस्ताद खलील ने किया था। मस्जिद लाल बलुआ पत्थर और सफेद संगमरमर से बनी है, जिसमें तीन विशाल प्रवेश द्वार हैं। मस्जिद में एक विशाल प्रांगण है, जिसमें प्रार्थना के समय 25000 लोग बैठ सकते हैं। प्रांगण में एक आयताकार कुंड भी है, जिसमें नमाज अदा करने वाले नमाज से पहले हाथ, पैर और मुँह धोते हैं।

जामा मस्जिद दिल्ली में प्रवेश शुल्क और समय

जामा मस्जिद रोजाना सुबह 7:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक खुली रहती है। इसमें कोई भी प्रवेश शुल्क नहीं है।

जामा मस्जिद दिल्ली कैसे पहुंचे?

jama masjid nearest metro station जामा मस्जिद निकटतम मेट्रो स्टेशन

मेट्रो द्वारा: दिल्ली में घूमने के लिए मेट्रो एक सुविधाजनक ऑप्शन है। मस्जिद से वायलेट लाइन पर जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन (jama masjid metro station) 400 मीटर दूर स्थित हैं।
सड़क मार्ग: जामा मस्जिद दिल्ली तक पहुंचने के लिए डीटीसी बस, ऑटो रिक्शा या ऐप्प आधारित कार/टैक्सी ले सकते हैं। यहां सड़क मार्ग से आसानी से पहुँचा जा सकता है।

जामा मस्जिद दिल्ली के पास के अन्य आकर्षण

1. लाल किला: मस्जिद से 1.2 किमी दूर स्थित लाल किला 17वीं शताब्दी में मुगल सम्राट शाहजहां ने बनवाया था और यह यूनेस्को की विश्व धरोहर में शामिल है। किले की आश्चर्यजनक मुगल वास्तुकला पर्यटकों को आकर्षित करती है।

2. शांतिवन: शांतिवन मस्जिद से 2 किमी दूर स्थित सुंदर उद्यान और स्मारक है जो देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू को समर्पित है। यहां पर नेहरू जी का अंतिम संस्कार किया गया था।

3. राजघाट: जामा मस्जिद दिल्ली से 2.5 किमी दूर स्थित राजघाट एक महत्वपूर्ण स्मारक है जो राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देता है। यह उस स्थान को चिन्हित करता है, जहां वर्ष 1948 में महात्मा गांधी का अंतिम संस्कार किया गया था। यह एक शांतिपूर्ण और निर्मल स्थान है जो दुनिया भर के लोगों को आकर्षित करता है।

4. राष्ट्रीय गांधी संग्रहालय: मस्जिद से 2.6 किमी दूर स्थित राष्ट्रीय गांधी संग्रहालय और पुस्तकालय महात्मा गांधी के जीवन और शिक्षाओं को समर्पित है। संग्रहालय की स्थापना 1961 में की गई थी और यह राजघाट के पास स्थित है।

दिल्ली में जामा मस्जिद कहां स्थित है?

जामा मस्जिद पुरानी दिल्ली में लाल किला के सामने स्थित है।गूगल मैप पर लोकेशन देखने के लिए ‘view larger map’ पर क्लिक करें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top