दिल्ली का लाल किला किसने बनवाया और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी!

lal kila delhi1

Lal qila delhi: देश की आन-बान-शान और देश की आजादी का प्रतीक दिल्ली का लाल किला एक प्रतिष्ठित किला है। किले का सौंदर्य, भव्यता और आकर्षण को देखने के लिए दुनियाभर से लोग देखने के लिए आते हैं। इसकी शाही बनावट और विचित्र वास्तुकला की प्रशंसा करते हैं। यह देश का सबसे बड़ा स्मारक भी है। किला 15 अगस्त को स्वतत्रंता दिवस की मेजबानी करता है, जिस अवसर पर प्रधानमंत्री देश को संबोधित करते हैं। 

दिल्ली का लाल किला किसने बनवाया था?

लाल किला  का निर्माण सम्राट शाहजहां ने 12 मई 1638 को निर्माण कार्य शुरु किया था, जब उन्होंने अपनी राजधानी आगरा से दिल्ली स्थानांतरित करने का फैसला लिया था। लाल किला को मूल रूप से किला-ऐ-मुबारक नाम से जाना जाता था। इसका रंग लाल और सफेद था, जो शाहजहां का पसंदीदा रंग था। 6 अप्रैल 1648 को इसका निर्माण कार्य पूरा हो गया था। 

दिल्ली का लाल किला में क्रांति मंदिर

kranti mandir in lal kila delhi1

लाल किला के अंदर तीन अलग अलग संग्रहालय हैं, जिन्हें क्रांति मंदिर के नाम से जानते हैं। 
  1. पहला संग्रहालय ‘1857 – भारत की स्वतंत्रता का प्रथम संग्राम’ है, जिसमें भारत की स्वतंत्रता संग्राम के बारे में बहुत कुछ दर्शाया गया है। इसमें आप ये भी जानकारी ले सकते हैं कि आपके क्षेत्र में किस तारीक को शुरू हुआ और किसने नेतृत्व किया।
  2. दूसरा ‘याद-ए-जालिया’ है, जिसमें जलियांवाला बाग हत्याकांड के बारे में दर्शाया गया है। 
  3. तीसरा ‘नेताजी सुभाष चंद्र बोस और आजाद हिंद फौज’ है, जिसमें नेताजी और आजाद हिंद फौज का परिचय दिया गया है। इसमें नेताजी की बर्दी, पिस्तौल, तलवार आदि भी संरक्षित हैं। 

दिल्ली का लाल किला की ऑनलाइन टिकट कैसे बुक करें?

लाल किला में प्रवेश टिकट के लिए लंबी लगती हैं और साथ ही टिकट महंगा भी पड़ता है। इसलिए समय और पैसा बचाने के लिए ऑनलाइन टिकट बुक करना एक अच्छा ऑप्शन है। ऑनलाइन टिकट आप मात्र सात चरणों में बुक कर सकते हैं। 
चरण-1: दिए गए लिंक पर क्लिक करें → asimustsee
चरण-2: city में ‘delhi’ और monument में ‘red fort’ चुनने के बाद यदि केवल लाल किला में घूमना चाहते हैं तो ‘red fort only’ ऑप्शन चुनें और लाल किला और संग्रहालय दोनों देखना चाहते हैं तो ‘red fort with museum’ ऑप्शन को चुनें।
चरण-3: इसके बाद visit date और time चुनने के बाद proceed पर क्लिक करें। 
चरण-4: nationality चुनने के बाद add adult और add child पर क्लिक करके अपने साथ जाने वाले पर्यटकों की संख्या बड़ा सकते हैं। 
चरण-5: enter your email में अपनी email id लिखें और user details में पर्यटकों के नाम और select id में अपना पेन कार्ड, वोटर कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस या other चुनने के बाद id number लिखें।
चरण-6: I’m not a robot पर क्लिक करने के बाद proceed to pay पर क्लिक करें। 
चरण-7: पेमेंट debit/credit card, net banking, wallet या upi से कर सकते हैं। कोई भी एक ऑप्शन चुनकर पेमेंट करके e-ticket डाउनलोड करें।

दिल्ली का लाल किला कैसे पहुंचें?

lal kila delhi nearest metro station दिल्ली का लाल किला नजदीकी मेट्रो स्टेशन

लाल किला तक पहुंचने का सबसे सुविधाजनक विकल्प दिल्ली मेट्रो है। लाल किला मेट्रो स्टेशन का चार नंबर गेट किले के बिल्कुल पास में है, जो दिल्ली मेट्रो की वायलेट लाइन पर स्थित है। दिल्ली मेट्रो के अलावा आप ऑटो रिक्शा, e-रिक्शा या ऐप्प आधारित टेक्सी (ola/uber) और डीटीसी बस से भी मंदिर आ सकते हैं।

दिल्ली का लाल किला के पास अन्य घूमने की जगह

1. श्री दिगंबर जैन लाल मंदिर: रोड क्रोस करके लाल किले के गेट के सामने स्थित दिगंबर जैन लाल मंदिर एक प्रमुख जैन मंदिर है।

2. गुरुद्वारा सीस गंज साहिब: लाल किले के सामने 700 मीटर दूर स्थित यह गुरुद्वारा उस स्थान को चिन्हित करता है, जहां नौवें सिख गुरु, गुरु तेगबहादुर का वर्ष 1675 में मुगल सम्राट औरंगजेब द्वारा इस्लाम परिवर्तित होने से इनकार करने पर सिर कलम कर दिया गया था। यह सिखों के लिए महत्वपूर्ण ऐतिहासिक और धार्मिक स्थल है। यहां हर दिन हजारों भक्त आते हैं।

3. जामा मस्जिद: लाल किले से 1.2 किमी दूर स्थित जामा मस्जिद भारत की सबसे बड़ी और प्रसिद्ध मस्जिदों में से एक है। इसका निर्माण मुगल बादशाह शाहजहां ने 17वीं शताब्दी में करवाया था। यह दिल्ली की समृद्ध सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत की एक झलक पेश करती है।

दिल्ली में लाल किला कहां स्थित है?

दिल्ली का लाल किला नेताजी सुभाष मार्ग पर चांदनी चौक में स्थित है। गूगल मैप पर लोकेशन देखने के लिए ‘view larger map’ पर क्लिक करें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top